सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   The annual Lakhhi Falgun fair of the famous Baba Shyam started today

Khatu Shyam Mela: आज से लक्खी मेला, पांच देशों के फूलों से खाटूश्याम को सजाया; इनके लिए बिछाए कारपेट; क्या खास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 28 Feb 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Khatu Shyam Mela: एक लाख साठ हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैले लखदातार मैदान को 6 ब्लॉक में विभाजित किया गया है। साथ ही बाबा श्याम के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 14 लाइन बनाई गई हैं, ताकि आसानी से दर्शन हो सकें और बड़ी तादाद में भक्त आ सके। 

The annual Lakhhi Falgun fair of the famous Baba Shyam started today
खाटूश्यामजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर के खाटूश्यामजी में प्रसिद्ध बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू हुआ है। मेले की तैयारियों को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी लगातार तैयारी में जुटी हुई है। मंदिर कमेटी द्वारा बाबा श्याम के मंदिर को भव्य व दिव्य रूप से सजाया गया है। बाबा श्याम का दरबार प्रतिवर्ष फाल्गुन मेले में अलौकिक सजाया जाता है। इस बार भी श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सजावट का प्रोजेक्ट एएनके इनोवेशन और उत्सव वेडिंग्स को दिया है। 

Trending Videos


इस बार यह रहा आकर्षण का केंद्र
इस बार मुख्य मंदिर में भगवान कृष्ण को शीश का दान देते हुए बर्बरीक नजर आए। वहीं मंदिर में प्रवेश करने वाली कतारों के एक तरफ कुरूक्षेत्र में भगवान कृष्ण सारथी के रूप में अर्जुन के रथ पर विराजमान रहें, जिससे महाभारत का दृश्य दिखाई दिया। वहीं एक तरफ भगवान कृष्ण लीलाएं करते हुए नजर आएं, जिसमें कृष्ण भगवान रास रचाते व फाल्गुन में होली खेलते नजर आयें। इसके साथ ही श्याम दरबार में घंटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 देशों से मंगवाए गए फूलों की सजावट
कंपनी के अविराम पातरा ने बताया कि सजावट के लिए चीन, न्यूजीलैंड सहित 5 देशों से हाइड्रेंजिया, लिली, रेडबेरी, ऑर्किड फूल मंगवाए गए। प्रवेश द्वार पर नारियल बंधे हुए नजर आएं। वहीं 75 फीट रास्ते पर ऊपर रंग बिरंगी डिजाइन के छाते लटकाए गए हैं। सजावट के लिए 2000 छाते अहमदाबाद से मंगवाएं गए हैं।

14 लाइनों में श्रद्धालु करेंगे दर्शन
मेले में आने वाले भक्तों के लिए लखदातार मैदान में इस बार सुरक्षा, सुविधा और सौंदर्यीकरण के विशेष इंतजाम किए गए हैं। लखदातार मैदान में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 16 वॉच टावर लगाए गए हैं। 32 सीसीटीवी कैमरे और एक बड़ा कैमरा हर गतिविधि पर नजर रखेगा। भीड़ नियंत्रण के लिए व विशेष परिस्थितियों के लिए 16 आपातकालीन गेट तैयार किए गए हैं। लखदातार मैदान में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 8 सर्विस लाइन्स बनाई गई हैं। मैदान में 67 रैलिंग लगाई गई हैं, जिससे भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही 17 किमी लंबा कारपेट बिछाया गया है।

खाटूश्यामजी-रींगस रास्ते पर वाहन प्रतिबंधित
पुलिस प्रशासन ने भी इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। मेले के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए खाटूश्यामजी-रींगस सड़क मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और पार्किंग की व्यवस्था चार प्रमुख स्थानों पर की गई है।

छोटे वाहन व नियमित बसें एनएच-52 मंढ़ा मोड़ से होते हुए मण्ढा के रास्ते प्रवेश कर 52 बीघा सरकारी पार्किंग से होते हुए शाहपुरा ग्राम होते हुए वाहनों की निकासी की जायेगी। निजी बसों की पार्किंग सांवलपुरा के रास्ते किसान गौशाला के पास निर्धारित की गई है। दांता रोड से आने वाले साधनों की पीडब्ल्यूडी चौकी के पास पार्किंग होगी। लामिया की ओर से आने वाले वाहन सीतारामपुरा जोहड़ी में पार्क होंगे।

इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए मंढ़ा ग्राम में एक अतिरिक्त पार्किंग की ओर व्यवस्था की गई। खाटूश्यामजी-रींगस सड़क मार्ग को नो व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि सुरक्षा और प्रबंधन प्रभावी तरीके से किया जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की,कि वे दिए गए निर्देशों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का उपयोग करें ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed