{"_id":"6958a1359affc8c824088356","slug":"thieves-are-emboldened-in-the-religious-city-of-khatushyamji-watch-the-video-of-theft-in-the-hotel-sikar-news-c-1-1-noi1438-3801824-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में होटल में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में होटल में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Sikar News: खाटूश्यामजी के होटल श्यामकृपा में रात करीब 1:15 बजे चोरी की वारदात हुई। चोर ने मोबाइल और दानपात्र चुराया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज के स्क्रीनग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर स्थित धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रींगस से खाटू जाने वाले मार्ग पर स्थित एक होटल में चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos
रात डेढ़ बजे पैदल पहुंचा चोर
यह घटना होटल श्यामकृपा की है, जहां बीती रात करीब 1:15 बजे एक चोर पैदल होटल परिसर में दाखिल हुआ। अंदर पहुंचने के बाद उसने कुछ समय तक इधर-उधर देखकर हालात का जायजा लिया और मौके की तलाश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मोबाइल, फिर दानपात्र पर हाथ साफ
मौका मिलते ही चोर ने पहले होटल से एक मोबाइल फोन चोरी किया। इसी दौरान बाहर से किसी व्यक्ति के आते दिखने पर वह कुछ देर के लिए गेट की ओर चला गया। जैसे ही वह व्यक्ति वहां से निकल गया, चोर दोबारा काउंटर की ओर पहुंचा और वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- अरावली: ‘एक-तिहाई हिस्सा पारिस्थितिक खतरे में’, स्वतंत्र अध्ययन ने दी केंद्र के 0.19 फीसद के दावे को चुनौती
स्टाफ को जांच में चला चोरी का पता
सुबह जब होटल स्टाफ को मोबाइल और दानपात्र नहीं मिला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखने पर पूरी चोरी की घटना सामने आई, जिससे स्टाफ को वारदात का स्पष्ट पता चल सका। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इस आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय हो सकता है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन