{"_id":"6ab39d54332a83226d086d5b","slug":"sanjay-bhatia-appointed-rajasthan-bjp-in-charge-radha-mohan-das-agarwal-removed-kavita-patidar-and-kuljeet-chahal-named-co-in-charges-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4755830-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान भाजपा में बड़ा फेरबदल: संजय भाटिया बने नए प्रदेश प्रभारी, कविता पाटीदार-कुलजीत चहल सह-प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान भाजपा में बड़ा फेरबदल: संजय भाटिया बने नए प्रदेश प्रभारी, कविता पाटीदार-कुलजीत चहल सह-प्रभारी नियुक्त
Wed, 23 Sep 2026 03:37 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:37 PM IST
सार
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने संजय भाटिया को नया प्रदेश प्रभारी बनाया है, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी संजय भाटिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। पार्टी ने हरियाणा से राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को राजस्थान का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अब तक राजस्थान प्रभारी रहे राधामोहन दास अग्रवाल को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को राजस्थान में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में प्रभारी स्तर पर यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं और अब प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज हैं। पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी भी समय होने की संभावना के बीच भाजपा के केंद्रीय संगठन ने राजस्थान की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। ऐसे में नए प्रभारी के सामने आगामी पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी आज: 57 जिला परिषद सदस्य और 22 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
विज्ञापन
वहीं राजस्थान से राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। पूनिया को पंजाब के साथ अब जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को अलग-अलग राज्यों में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजस्थान में राधामोहन दास अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान पार्टी ने विधानसभा के बाद निकाय चुनाव में भी संगठनात्मक स्तर पर काम किया। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद उनके स्थान पर संजय भाटिया की नियुक्ति हुई है। चुनाव के दौरान ही प्रदेश प्रभारी की सक्रियता को लेकर पार्टी के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं थीं और अब बदलाव के साथ इन चर्चाओं को विराम मिल गया है।
अब नए प्रभारी संजय भाटिया के सामने राजस्थान में संगठन को आगामी चुनावों के लिए तैयार करने के साथ प्रदेश नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं सह प्रभारी कविता पाटीदार और कुलजीत चहल संगठनात्मक गतिविधियों में नए प्रभारी के साथ भूमिका निभाएंगे।