सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Traders angry over theft of lakhs in Sikar Krishi Mandi

Sikar News: कृषि मंडी में लाखों की चोरी, व्यापारियों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, मंडी अनिश्चितकाल तक बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Feb 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar: सीकर कृषि उपज मंडी में चार दुकानों में हुई चोरी के बाद व्यापारियों ने मंडी को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया। चोरों की गिरफ्तारी और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की मांग को लेकर व्यापारी में आक्रोश है।

Traders angry over theft of lakhs in Sikar Krishi Mandi
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर की कृषि उपज मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। बीते दिनों अज्ञात चोरों ने मंडी में स्थित चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। इस घटना से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos


चोरी की इन घटनाओं से आहत व्यापारियों ने मंगलवार रात 12 बजे मंडी को अनिश्चितकालीन बंद करने का फैसला लिया। बुधवार सुबह जब व्यापारी मंडी पहुंचे तो उन्होंने मंडी के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर करीब एक घंटे तक पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो मंडी अनिश्चितकाल तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की मुख्य मांग है कि मंडी में सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

व्यापारी संघ के नेताओं का कहना है कि इस चोरी से न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यापारी परेशान हैं। जब तक प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक मंडी बंद रहेगी और आंदोलन तेज किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन व्यापारियों का आक्रोश अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed