{"_id":"6abb8ba0d7613ad0a5076e25","slug":"112-cartons-of-rajasthan-made-indian-made-foreign-liquor-imfl-seized-from-a-truck-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4777564-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरोही: तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब! ट्रक से शराब के 112 कार्टन, फॉरच्युर्नर से 1.75 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरोही: तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब! ट्रक से शराब के 112 कार्टन, फॉरच्युर्नर से 1.75 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त
Tue, 29 Sep 2026 04:32 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:32 PM IST
सार
सिरोही में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई की हैं। आबूरोड रीको पुलिस ने आयसर ट्रक से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 112 कार्टन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने फॉरच्युर्नर कार से 1 क्विंटल 75 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इस दौरान आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सिरोही पुलिस द्वारा पकड़ा ट्रक और डोडा पोस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले में शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने रीको ग्रोथ सेंटर मावल होते हुए गुजरात जा रहे एक आयसर ट्रक को मात्र 100 मीटर पूर्व रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 112 कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शराब और ट्रक को जब्त कर लिया।
तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुजरात के पाटण जिले के काकोसी थाना क्षेत्र के सेवराणा निवासी याकुबशाह पुत्र अहमदशाह मुसलमान और सेदराणा निवासी मोसीनशाह पुत्र मेहबूबशाह मुसलमान को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सिद्धपुर थाना क्षेत्र के देथली निवासी सलमान पुत्र साबित खां मुसलमान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
फॉरच्युर्नर में मिला डोडा पोस्त का जखीरा
उधर, दूसरी कार्रवाई पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने उदयपुर-पिंडवाड़ा उदयपुर फोरलेन पर मालेरा हाईवे पर की। पिंडवाड़ा थानाधिकारी लादूसिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने फॉरच्युर्नर कार की तलाशी ली। इस दौरान कार से 1 क्विंटल 75 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान अज्ञात आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
फरार आरोपियों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद डोडा पोस्त और फॉरच्युर्नर कार को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाने के चैलसिंह, लादूसिंह तथा डीएसटी टीम के उपनिरीक्षक अमराराम, कांस्टेबल वागाराम, शैतानराम, लोकेश, जितेन्द्रसिंह और श्रवण कुमार शामिल रहे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।