सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी देखकर बाइक छोड़ भागे तस्कर, 20 किलो से ज्यादा डोडा-चूरा जब्त
सिरोही के रोहिड़ा थाना पुलिस ने गोपालाबेड़ा चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से 20.720 किलो डोडा-चूरा जब्त किया। पुलिस को देखकर दो तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.720 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया है। तस्कर बाइक पर डोडा-चूरा ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर वे अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार गोपालाबेड़ा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन दोनों आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक की तलाशी लेने पर उस पर रखे दो कट्टों में कुल 20.720 किलो डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ और बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें: राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना शुरू: 150 करोड़ का बजट मंजूर, 50 हजार वरिष्ठ नागरिक करेंगे यात्रा
पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कूकावास निवासी रूपाराम पुत्र निंबाराम के रूप में कर ली है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में रोहिड़ा थानाधिकारी अमराराम खौखर सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।