{"_id":"6a6feda69c80aaa3dd0e42bd","slug":"rajasthan-monsoon-weakens-light-to-moderate-rain-likely-over-next-three-days-heavy-showers-unlikely-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon: राजस्थान में अब कमजोर पड़ेगा मानसून, अगले तीन दिन इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon: राजस्थान में अब कमजोर पड़ेगा मानसून, अगले तीन दिन इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Mon, 03 Aug 2026 06:54 AM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:54 AM IST
सार
पश्चिमी राजस्थान में रविवार को हुई अच्छी बारिश के बाद मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसक गई है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिन जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और शेखावाटी में छिट-पुट बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान में बदला मौसम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की टर्फ लाइन राजस्थान में उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिन उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में आने वाले जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है। वहीं शेष राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 3 से 5 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
सोमवार सुबह राजधानी जयपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि रविवार को पाली, ब्यावर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बरसात दर्ज की गई। सबसे अधिक 146 मिमी बारिश ब्यावर जिले के जैतारण में रिकॉर्ड हुई, जिससे जैतारण, ब्यावर और अजमेर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
यह भी पढें- धारीवाल के बयान से गर्माई राजनीति: राजस्थान में गहलोत को हाईकमान बताया, मदन दिलावर भी निशाने पर
विज्ञापन
अगले तीन दिन कहां कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 अगस्त को शेखावाटी क्षेत्र, बीकानेर संभाग तथा जयपुर-भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने का अनुमान है। वहीं, 5 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने और भारी बारिश की संभावना कम है।
पश्चिमी राजस्थान में तापमान में राहत
रविवार को हुई बारिश के बाद पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, जैसलमेर में 34.1 डिग्री, जोधपुर में 32.5 डिग्री और बीकानेर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को पाली के रोहट में 67 मिमी, रायपुर में 54 मिमी, जोधपुर के कुड़ी भगतासनी में 49 मिमी, राजसमंद के खमनोर में 45 मिमी, भीलवाड़ा के डाबला में 42 मिमी, अजमेर के जवाजा में 38 मिमी और सरवर में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, नागौर, टोंक, जैसलमेर, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, कोटा, बारां और दौसा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई।