फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Major Crackdown Under 'Operation Chaukas', Police Tighten Noose on Illegal Liquor and Ganja Peddlers

Jaipur News: 'ऑपरेशन चौकस' के तहत जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और गांजा तस्करों पर शिकंजा कसा

Sun, 02 Aug 2026 04:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 02 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चौकस' के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब और गांजा बेचने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Jaipur: Major Crackdown Under 'Operation Chaukas', Police Tighten Noose on Illegal Liquor and Ganja Peddlers
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पश्चिम पुलिस ने अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चौकस' के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आमजन से मिली गोपनीय सूचनाओं के आधार पर चौमूं, झोटवाड़ा, बगरू, वैशाली नगर, हरमाड़ा, सदर और मुरलीपुरा थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और विभिन्न मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (आईपीएस) ने बताया कि 30 जुलाई से शुरू किए गए इस अभियान के तहत आम नागरिकों से अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 7300012212 जारी किया गया है। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान की बेटी का 'गोल्डन पंच'! कोटा की अरुंधति चौधरी ने स्कॉटलैंड में लहराया परचम
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपनीय सूचनाओं के सत्यापन के बाद पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। चौमूं थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त की गई। मुरलीपुरा, बगरू और झोटवाड़ा थाना क्षेत्रों में भी अवैध शराब बिक्री के मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और शराब बरामद की गई। सदर थाना क्षेत्र में गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया। इसी क्षेत्र में नशे की हालत में आम लोगों को परेशान कर रहे पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वैशाली नगर और झोटवाड़ा थाना क्षेत्रों में अवैध जमावड़ों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि हरमाड़ा में देर रात शराब बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया।

डीसीपी प्रशांत किरण ने कहा कि 'ऑपरेशन चौकस' के तहत जिले में लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब, नशे का कारोबार या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना व्हाट्सएप नंबर 7300012212 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed