फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   80 criminals wanted in various cases arrested in Sirohi

Sirohi News:  46 पुलिस टीमों ने 255 स्थानों पर दी दबिश, एरिया डोमिनेशन अभियान में 80 अपराधी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 10:27 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 10:27 PM IST
सार

सिरोही में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की 46 टीमों ने 255 स्थानों पर दबिश देकर 80 अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में वारंटी, वांछित आरोपी और हिस्ट्रीशीटर शामिल रहे। वहीं, मंदिर में नकबजनी के एक साल पुराने मामले का आरोपी भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
80 criminals wanted in various cases arrested in Sirohi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 46 पुलिस टीमों ने जिलेभर में 255 स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लूट, डकैती और संपत्ति संबंधी मामलों के चालानशुदा आरोपियों व हिस्ट्रीशीटरों का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


अभियान में 6 स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी और गिरफ्तारी वारंट में वांछित 46 आरोपी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 7 आरोपी तथा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी एक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: करोड़ों के चढ़ावे वाले सांवरिया सेठ मंदिर में फिर विवाद, सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप


मंदिर में नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार
इधर, बरलूट थाना पुलिस ने एक वर्ष पहले जामोतरा गांव के मंदिर में हुई नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कैलाशदान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गधावा मोहल्ला, पिंडवाड़ा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र हरिश्चंद्र सोनी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2025 को जामोतरा निवासी केसाजी प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के बीच स्थित खिमज माता और सुंधा माता मंदिरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर माताजी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे नामजद किया गया। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और हर्षण कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed