सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demand for Airport in Abu Road Gains Momentum, Delegation Raises Issue with Chief Minister

Sirohi News: आबूरोड में एयरपोर्ट बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

आबूरोड में एयरपोर्ट की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।  ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे पर्यटन, उद्योग और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। माउंट आबू और अंबाजी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

Demand for Airport in Abu Road Gains Momentum, Delegation Raises Issue with Chief Minister
ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने आबूरोड में एयरपोर्ट बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि आबूरोड सिरोही जिले का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भी है। यहां मार्बल, ग्रेनाइट, स्टील सहित कई औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं।
Trending Videos


पर्यटन स्थल को मिलेगा बढ़ावा
इसके अलावा आबूरोड रेलवे और सड़क मार्ग से माउंट आबू, अंबाजी जैसे प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के लिए सबसे नजदीकी कनेक्टिविटी हब है। ब्रह्माकुमारी संस्थान का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय भी यहीं स्थित है, जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी यहां पहुंचते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पावापुरी भैरूतारकधाम सहित कई धार्मिक स्थल क्षेत्र में मौजूद हैं, लेकिन बेहतर हवाई सुविधा न होने के कारण यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में आबूरोड में एयरपोर्ट बनने से यात्रा समय कम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान के वरिष्ठ सदस्य बीके प्रकाश, बीके शिविका और बीके चंद्रकला भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को माउंट आबू आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पंचायत-निकाय चुनाव टालने की मांग, सरकार पहुंची हाईकोर्ट; 15 दिसंबर तक का समय मांगा

ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि हाल ही में हुई अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देशभर में 90 लाख पौधे लगाने, 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त बनाने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों को तेज करने का संकल्प लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed