सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Anyone reporting child marriage in Sirohi will receive a cash reward of Rs 5,100

Sirohi: बाल विवाह रोकने के लिए सख्त तैयारी, कंट्रोल रूम स्थापित, सूचना देने पर 5100 रुपये इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में अक्षय तृतीया और अन्य अवसरों पर संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न विभागों को सक्रिय कर दिया गया है और जागरूकता अभियान तेज किया गया है।

Anyone reporting child marriage in Sirohi will receive a cash reward of Rs 5,100
सिरोही में बाल विवाह पर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में अक्षय तृतीया, पीपल पूर्णिमा और अन्य अवसरों पर संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न विभागों को सक्रिय किया गया है और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

Trending Videos


प्रशासन अलर्ट, विभागों को जारी निर्देश
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रोहिताश्वसिंह तोमर ने सभी संबंधित विभागों को बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रोकथाम के उपायों पर चर्चा हुई।

सूचना देने वाले को मिलेगा 5100 रुपये का इनाम
बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5100 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सूचना देने के लिए 8005575524, 8306002138 और 1098 नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर कोई भी व्यक्ति बाल विवाह से जुड़ी जानकारी दे सकता है।

जिला कलेक्टर ने ग्राम और तहसील स्तर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। पटवारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला सुरक्षा सखी, पंचायत प्रतिनिधि, नगर निकाय कर्मचारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक बनाने के आदेश दिए गए हैं।

स्कूलों में बच्चों की विशेष निगरानी के निर्देश
प्रशासन ने शिक्षा विभाग को भी अलर्ट किया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन अवसरों पर स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बाल विवाह रोकने के लिए प्रभावी निगरानी करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि कहीं बाल विवाह होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर सक्रिय
बाल विवाह की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम 181 स्थापित किया गया है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम 100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में बाल विवाह रोकने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें जागरूकता अभियान चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई और जिम्मेदारियां स्पष्ट करने पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना

नियमित निगरानी और समीक्षा का फैसला
बैठक में यह भी तय किया गया कि बाल विवाह रोकथाम के लिए नियमित निगरानी की जाएगी और समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित कर प्रगति का आकलन किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत दें। बैठक में हरिसिंह देवल (उपखंड अधिकारी, सिरोही), जगदीश कुमार (तहसीलदार), राजेंद्र पुरोहित (सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग), रतन बाफना (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति), अंकिता राजपुरोहित (सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग) और युगल किशोर (अतिरिक्त बीडीओ, सिरोही) सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed