सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan District Collector Rohitashva Singh Tomar in Action Mode

Rajasthan News: निरीक्षण, कार्रवाई और सख्त निर्देश; एक्शन मोड में दिखे सिरोही के नए कलेक्टर!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने पदभार संभालते ही औचक निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर गुणवत्ता जांची। साथ ही अवैध होर्डिंग हटाने और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश भी दिए।

Rajasthan District Collector Rohitashva Singh Tomar in Action Mode
कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने औचक निरीक्षण किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई में जाकर खुद खाना खाया और वहां की साफ-सफाई, खाने की गुणवत्ता और रिकॉर्ड संधारण की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन और व्यापारियों से भी सीधी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहा। अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण इस दौरे का सबसे अहम पहलू रहा। 
Trending Videos


छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर निकले कलेक्टर
कलेक्टर तोमर ने रसोई में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता स्वयं परखी और पाया कि कुछ खामियां दूर करने की ज़रूरत है। उन्होंने संचालक को उच्च गुणवत्ता का भोजन निर्धारित प्लेटों में परोसने के निर्देश दिए और लापरवाही पर 10 हज़ार रुपये जुर्माने की चेतावनी दी। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कचरा न उठाने पर संबंधित संवेदक पर 20 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के आदेश दिए।शहरी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए कलेक्टर ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनर तत्काल हटाने, सफाई कर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में काम करने, शौचालयों की दिन में दो बार सफाई करने और आश्रय स्थलों का रात्रिकालीन निरीक्षण करने के आदेश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने पुलिस थाना कोतवाली और रैन बसेरे का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्रीडी व्यू और सीएनसी मशीन के संचालन को समझा
निरीक्षण के अंतिम चरण में कलेक्टर तोमर ने सिरोही रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र का भी भ्रमण किया। वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक चेतनराम बरनावा से औद्योगिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। डिवाइन स्टोन इकाई में उन्होंने थ्री-डी व्यू प्रणाली और सीएनसी मशीन के संचालन को गहराई से समझा और वहां अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक की सराहना करते हुए औद्योगिक विकास को और मजबूती देने के सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed