फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gold and silver jewellery worth Rs 4 crore being smuggled in three bags on a travel bus seized

Sirohi News: तीन बैगों में छिपाकर ले जा रहे थे चार करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 08:30 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 08:30 AM IST
सार

आबूरोड रीको पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैवल्स बस से करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य के 2.8 किलोग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Gold and silver jewellery worth Rs 4 crore being smuggled in three bags on a travel bus seized
पुलिस के कब्जे में जेवरातों से भरे बैग

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस ने सीमावर्ती मावल चौकी पर ट्रैवल्स बस में ले जाए जा रहे 4 करोड़ रुपये कीमत के 2.800 किलोग्राम सोने एवं 800 ग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये जेवरात आरोपियों द्वारा तीन अलग-अलग बैगों में छिपाकर रखे गए थे। फिलहाल आवश्यक कार्रवाई के बाद जेवरात जब्त कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में हवाला कारोबार एवं अवैध कार्य करने वालों अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसमें आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा गुजरात सीमा से सटी मावल चौकी पर नाकाबंदी कर यहां से गुजर रहे संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पूना से जोधपुर जा रही एक ट्रेवल्स बस को रुकवाकर तलाशी ली गई। इसमें तीन अलग-अलग बैगों में छिपाकर रखे गए 2.800 किलोग्राम सोने एवं 800 ग्राम चांदी के जेवरात पाए गए। इन्हें ले जा रहे आरोपियों से जेवरात के बिल या अन्य कोई दस्तावेज मांगे गए लेकिन, उनके पास कुछ नहीं था। इसके साथ ही वे कोई संतोषप्रद जवाब भी नहीं दे पाए। आवश्यक कार्रवाई के बाद जेवरात को जब्त कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंत्री किरोड़ीलाल के छापेमारों पर ही पड़ गए एसीबी के छापे, अब घरों से मिली अकूत संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में इन्हें किया गया है गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में बरलुट (सिरोही) निवासी रमेश कुमार पुत्र छोगाजी प्रजापत, वेरा विलपुर (सिरोही) निवासी गजेन्द्रसिंह पुत्र गोपालसिंह राजपूत एवं बरलुट (सिरोही) हालमुकाम अहमदाबाद निवासी चंदूलाल पुत्र जैसाजी सैन को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक भवानीसिंह, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, मालदेव, प्रवीणसिंह एवं दिलीपसिंह शामिल रहे।

इस पहलू की भी की जा रही है जांच
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस बात की भी जांच की जा रही है कि वे ये जेवरात कहां से लेकर आए थे तथा इन्हें कहां एवं किसे देना था। फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed