{"_id":"6a1e88e939e34f9a4a0da9e9","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-50-lakh-stolen-a-month-and-a-half-ago-in-abu-road-recovered-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4350011-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: 50 लाख की चोरी का खुलासा, जिम ट्रेनर ने घर की चाबी चुराकर सूने घर को बनाया निशाना, जेवर और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: 50 लाख की चोरी का खुलासा, जिम ट्रेनर ने घर की चाबी चुराकर सूने घर को बनाया निशाना, जेवर और नकदी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
आबूरोड में 50 लाख रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिम ट्रेनर निकला आरोपी घर की पूरी जानकारी रखता था और परिवार के बाहर जाने का इंतजार कर रहा था।
पुलिस हिरासत में आरोपी जिम ट्रेनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आबूरोड स्थित रीको कॉलोनी में करीब डेढ़ माह पहले एक सूने मकान में हुई 50 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी को बुधवार को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मासुक खान पुत्र अनवर खान पठान, निवासी लुनियापुरा, आबूरोड है, जो पेशे से जिम ट्रेनर है। आरोपी का रीको कॉलोनी निवासी प्रार्थी जितेंद्र सिंह पुत्र धुरेंद्र सिंह के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसे परिवार की दिनचर्या और घर की गतिविधियों की पूरी जानकारी हो गई थी।
ये भी पढ़ें: Jhalawar News: आहू नदी पुलिया पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आरोपी को पहले से पता था कि 10 अप्रैल को प्रार्थी का परिवार घर से बाहर जाने वाला है। इसी का फायदा उठाने के लिए उसने पहले ही घर में रखी चाबियों का एक सेट चुपचाप चुरा लिया था और चोरी की योजना बना ली थी।
पुलिस से बचने के लिए की थी पूरी तैयारी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात से पहले इलाके की पूरी रेकी की थी। उसे घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और आवाजाही के रास्तों की जानकारी थी। उसने कैमरों की नजर से बचते हुए घर तक पहुंचने और चोरी को अंजाम देने की पूरी रणनीति तैयार की थी।
वारदात वाले दिन आरोपी पहले से चुराई गई चाबियों की मदद से मुख्य गेट खोलकर घर में दाखिल हुआ और वहां से ज्वैलरी व नकदी लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Trending Videos