सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Laboratory Assistant Recruitment Exam to be held at 12 centers in separate shifts on May 9-10

Sirohi News: 9-10 मई को अलग-अलग पारियों में होगी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा, 3336 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही में 9 और 10 मई को प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। 12 परीक्षा केंद्रों पर 3336 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है तथा निगरानी के लिए दो सतर्कता दल गठित किए गए हैं।

Sirohi News: Laboratory Assistant Recruitment Exam to be held at 12 centers in separate shifts on May 9-10
सिरोही जिला कलेक्टर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के तत्वावधान में प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। परीक्षा सवेरे 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एक पारी में आयोजित होगी। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 10 मई को जिला मुख्यालय पर दो पारियों में किया जाएगा।


 
पहली पारी सवेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में आत्मा सभागार, सिरोही में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्राधीक्षक, सहायक केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उप समन्वयकों को परीक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

 
डॉ. राजेश गोयल ने अधिकारियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुए उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बोर्ड के सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वरलाल पुरोहित ने भी बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
 
परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड रहेगा अनिवार्य
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड लागू किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित ड्रेस कोड में ही उपस्थित होना होगा।

पढ़ें- '10 रुपये की झालमुड़ी ने कर दिया ममता सरकार का सफाया': स्कूल में CDEO ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, अब भाषण हुआ वायरल
 
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कई प्रकार की सामग्रियों को प्रतिबंधित किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री अपने साथ परीक्षा केंद्र पर न लाएं।

 
12 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, सतर्कता दल रखेंगे नजर
डॉ. राजेश गोयल के अनुसार 9 मई को आयोजित परीक्षा के लिए सिरोही जिला मुख्यालय पर कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2867 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं 10 मई को दो पारियों में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर 3336 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए दो सतर्कता दल भी गठित किए गए हैं, जो संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed