{"_id":"699ad39719f3b9ecc70de750","slug":"one-person-died-and-another-was-seriously-injured-in-a-truck-car-collision-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3979153-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: माधव यूनिवर्सिटी के पास पर ट्रक और कार की भिड़ंत; एक की शख्स की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: माधव यूनिवर्सिटी के पास पर ट्रक और कार की भिड़ंत; एक की शख्स की मौत, एक गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Sirohi News: सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर माधव यूनिवर्सिटी के पास ट्रक-कार भिड़ंत में विक्रम प्रजापत की मौत हो गई, जबकि हितेश प्रजापत गंभीर घायल हो गए। हितेश को 108 एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।
सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिरोही जिले में आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर रविवार सवेरे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा माधव यूनिवर्सिटी के पास हुआ। सूचना मिलते ही एलएनटी पेट्रोलिंग टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
Trending Videos
सिरोही जा रहे थे कार सवार
पुलिस के अनुसार, कार में सवार विक्रम प्रजापत और हितेश प्रजापत रविवार सुबह करीब 5 बजे आबूरोड की ओर से सिरोही जा रहे थे। माधव यूनिवर्सिटी के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक उसमें फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात हुआ प्रभावित
दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
पढ़ें- Alwar: खाटू धाम के लिए 29वीं पदयात्रा रवाना, फाल्गुन मेले का हिस्सा बनने बड़ी तादाद में शामिल हुए श्रद्धालु
अस्पताल में उपचार, एक को किया रेफर
सूचना मिलने पर एलएनटी पेट्रोलिंग टीम और आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेस से आकराभट्टा स्थित उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को मोर्चरी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ट्रक चालक फरार, तलाश जारी
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। बाद में क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।