सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: List of candidates eligible for SI Recruitment PET released, focus now shifts to physical test

Ajmer News: एसआई भर्ती में PET के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी, अब शारीरिक परीक्षा की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। आरपीएससी ने लिखित परीक्षा में सफल 20,798 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित कर दिया है।

Ajmer News: List of candidates eligible for SI Recruitment PET released, focus now shifts to physical test
RPSC ने जारी की उपनिरीक्षक भर्ती की सूची जारी
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी सूची में 20,798 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने लिखित परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त किए हैं।



आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यह भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में शामिल होकर निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय करेगा PET का आयोजन
शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की तिथि, स्थान और अन्य आवश्यक जानकारी पात्र अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Lifts Transfer Ban: तबादलों से हटा बैन, 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर; यहां रोक रहेगी बरकरार

पात्रता का अंतिम सत्यापन अभी बाकी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि PET के लिए सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की पात्रता का अंतिम सत्यापन अभी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, सेवा संबंधी पात्रता एवं अन्य दस्तावेजों की जांच साक्षात्कार के समय की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को स्वयं सुनिश्चित करना होगा कि वे भर्ती नियमों में निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करते हैं। किसी भी स्तर पर पात्रता संबंधी कमी पाए जाने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

1,744 अभ्यर्थी हुए अयोग्य
भर्ती प्रक्रिया के दौरान आयोग ने 1,744 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया है। इन अभ्यर्थियों ने ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में दिए गए पांच विकल्पों में से किसी भी विकल्प को अंकित नहीं किया था, जो परीक्षा नियमों का उल्लंघन माना गया। अयोग्य घोषित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित कर दिए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए जाने के साथ ही राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। अब अभ्यर्थियों की निगाहें PET की तिथियों और आगे होने वाली चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed