Sirohi: 15 अगस्त, रक्षाबंधन और पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस का फ्लैग मार्च, भाईचारा बनाए रखने की अपील
सिरोही में आगामी त्योहारों और चुनावों को देखते हुए पुलिस ने जिलेभर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति, भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। वहीं, सरूपगंज में 100 लीटर कच्ची वॉश नष्ट की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी त्योहारी सीजन, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और चुनावों को देखते हुए सिरोही पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से जिलेभर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सिरोही जिला मुख्यालय सहित सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से कहा गया कि यदि आसपास कोई संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, चौकी या संबंधित बीट प्रभारी को दें।
पढ़ें: सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टकराव, ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्व त्योहारों और चुनावों के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में अफवाहों से बचें और प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
वहीं, अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरूपगंज थाना पुलिस ने थानाधिकारी कमलेश गहलोत के नेतृत्व में कार्रवाई की। इंद्रा कॉलोनी के पास जंगल में अवैध हथकड़ी शराब बनाने के लिए तैयार की गई करीब 100 लीटर कच्ची वॉश और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान नष्ट किया गया। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक विक्रम कुमार, हेड कांस्टेबल गेनाराम, बाबूलाल, राजेश कुमार और राजेंद्र कुमार शामिल रहे।