सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Home Guard Volunteer Nomination Process Begins March 28 in Udaipur, 2,530 Candidates Will Apply for 114 Posts

Sirohi: गृह रक्षा स्वयंसेवक नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से उदयपुर में,114 पदों के लिए 2530 अभ्यर्थी होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही के गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 28 से 29 मार्च 2026 तक उदयपुर के महात्मा गांधी ग्राउंड में आयोजित होगी। 114 रिक्त पदों के लिए 2530 अभ्यर्थी शामिल होंगे और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

Home Guard Volunteer Nomination Process Begins March 28 in Udaipur, 2,530 Candidates Will Apply for 114 Posts
गृह रक्षा स्वयंसेवकों की 2 दिवसीय नामांकन प्रक्रिया उदयपुर में 28 मार्च से होगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिले के गृह रक्षा प्रशिक्षण के अभ्यर्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया का आयोजन 28 मार्च से 29 मार्च 2026 तक उदयपुर में किया जाएगा। यह प्रक्रिया महात्मा गांधी ग्राउंड, चेतक सर्कल के पास आयोजित होगी। नामांकन प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।

Trending Videos

 
चयन समिति की देखरेख में होगी पूरी प्रक्रिया
इस नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। समिति में केन्द्र के समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि और जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में मौजूद रहेंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र सिरोही के 114 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 2530 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल से दी जाएगी सूचना
समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक या विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यह भी बताया गया कि गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया करीब तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है और अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा।

पढ़ें- Rajasthan: अटल टिंकरिंग लैब की घोषणा अधूरी, 614 स्कूलों तक सीमित योजना; शेष के लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार
 
प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन जरूरी
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय, दिनांक और स्थान पर उपस्थित होने के साथ-साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लाना भी आवश्यक बताया गया है।
 
इन दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा अनिवार्य
नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउंड से बाहर जाकर कोई दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 02972-294251 पर संपर्क किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed