सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Temple Theft Case Cracked Woman Gang Leader with fifteen thousand Bounty Arrested After Long Absconding

Rajasthan: मंदिर चोरी का खुलासा; 15 हजार की इनामी महिला सरगना गिरफ्तार, लंबे समय से चल रही थी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ के पल्लू थाना क्षेत्र में मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने गिरोह की सरगना काली उर्फ संतरो को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम था। मंदिर से आठ किलो चांदी की मूर्तियां और आभूषण चोरी किए गए थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Temple Theft Case Cracked Woman Gang Leader with fifteen thousand Bounty Arrested After Long Absconding
15 हजार की इनामी काली उर्फ संतरो गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मां ब्रह्माणी माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान काली उर्फ संतरो, निवासी पड़तल, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार चल रही थी और उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
Trending Videos


मंदिर से चोरी किया था कीमती सामान
पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर 2025 की रात पल्लू स्थित मां ब्रह्माणी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और मंदिर से कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर करीब आठ किलोग्राम चांदी की मूर्तियां, काली माता का मुकुट, छत्र और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर पल्लू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़े जा चुके हैं गिरोह के सदस्य
जांच के दौरान पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। एक बाल अपचारी को भी डिटेन कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला काली उर्फ संतरो ही पूरे गिरोह का संचालन कर रही थी और मंदिरों में चोरी की घटनाओं की मुख्य साजिशकर्ता थी।

ये भी पढ़ें-  बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 10 से 12 घर जले; गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों तथा अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed