Tonk: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक को दिया 370 करोड़ का तोहफा, बोले- कांग्रेस के पंजे ने देश को किया गंजा
Tonk: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को टोंक के दौरे पर थे। उन्होंने कृषि उपज मंडी में आयोजित ग्रामोन्नयन शिविर के दौरान जिले के लिए 370 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को टोंक में कृषि उपज मंडी और निवाई में जनसभा के दौरान जिले के लिए 370 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
'कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की'
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद निवाई में आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, लेकिन हम किसी भी घुसपैठिए को यहां नहीं रहने देंगे। एक-एक को भगाया जाएगा। पिछले राज में गड़बड़ियां करने वालों का हिसाब लिया जाएगा। गलत काम करने वालों को भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।
पंजे को गंजे से जोड़ा
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने मंच से लोगों से हाथ उठाकर अभिवादन करने को कहा। जब लोगों ने हाथ खोलकर ऊपर उठाए, तो उन्होंने कहा, “ये पंजा मत दिखाइए, इसी पंजे ने देश को गंजा किया है।” लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है।
मनरेगा को लेकर साधा निशाना
वहीं, जी राम जी योजना को लेकर भी सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने इस योजना को ठीक करने का काम किया है। पहले इसमें सौ दिन रोजगार मिलता था, अब 125 दिन मिलेगा। गांव के लोगों से पूछकर काम कराए जाएंगे ताकि इसका पूरा लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत याचिका खारिज, करोड़ों के हेराफेरी का है आरोप
पांच साल बनाम दो साल
सीएम भजनलाल ने अपनी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पिछले राज में पेपर लीक मामलों में 400 से अधिक लोगों को पकड़ने का काम किया। हमारे शासन में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने बेरोजगारों के लिए सरकारी भर्ती का कैलेंडर तैयार कर दिया है। हमने जो काम दो साल में किया, वह कांग्रेस पांच साल में नहीं कर पाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.