{"_id":"69d27384d27022fd4a0851ce","slug":"tonk-dm-tina-dabi-action-on-handpump-tonk-news-c-1-1-noi1342-4129994-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Tina Dabi: पद संभालते ही कलेक्टर ने जारी किया बड़ा आदेश, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Tina Dabi: पद संभालते ही कलेक्टर ने जारी किया बड़ा आदेश, जानिए क्या कहा
Mon, 06 Apr 2026 07:34 AM IST
टोंक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:34 AM IST
सार
टोंक जिला कलेक्टर का पदभार संभालते ही आईएएस टीना डाबी ने हैंडपंपों के मरम्मत का अभियान शुरू कर दिया। जिलेभर में निरीक्षण कर खराब हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आईएएस टीना डाबी ने टोंक जिला कलेक्टर का पदभार संभाल लिया है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीते दिनों आईएएस अफसरों का तबादला हुआ। इस दौरान चर्चित आईएएस टीना डाबी को टोंक जिला कलेक्टर ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने रविवार को
पदभार ग्रहण करते ही जलदाय विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों को फील्ड में उतार दिया। राज्य सरकार के हैंडपंप मरम्मत अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर अचानक निरीक्षण किए गए। इस दौरान खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त किया गया और पेयजल के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच भी शुरू कर दी गई।
गर्मी के मौसम में मिले स्वच्छ पानी
गर्मी के मौसम में आमजन को साफ और पर्याप्त पानी मिले यही इस पूरे अभियान का मकसद है।जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देश पर रविवार को उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जलदाय विभाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की टीमें जिले के कोने-कोने में पहुंचीं। अकार्यशील हैंडपंपों की पहचान कर उन्हें मौके पर ही ठीक किया गया ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े।
टीना डाबी ने बताया कि राज्य सरकार गर्मी के दौरान हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलेभर में पेयजल की गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र किए गए और उनकी जांच के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर पानी की आपूर्ति को लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश भी दिए।