Rajasthan: टोंक कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी आवास में निकला कोबरा, फन फैलाकर बैठा; आधे घंटे तक काबू नहीं आया
Cobra in Tonk Collector Residence: टोंक में कलेक्टर टीना डाबी के आवास परिसर में 5 फीट लंबा कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। सिविल डिफेंस टीम ने आधे घंटे में रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा। घटना के समय कलेक्टर आवास पर मौजूद नहीं थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक में कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी आवास परिसर में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप परिसर में नजर आया। अचानक सांप दिखने से वहां मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई और तुरंत सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी गई।
रेस्क्यू के दौरान फन फैलाकर बैठा रहा सांप
सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस से जुड़े वन्यजीव प्रेमी गालिब खान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान कोबरा करीब बीस मिनट तक फन फैलाकर बैठा रहा, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी रही। रेस्क्यू टीम को सावधानीपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे।
आधे घंटे में काबू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के हटने के बाद आवास परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। घटना के समय कलेक्टर टीना डाबी आवास पर मौजूद नहीं थीं।
पढ़ें- Kota: 'वीआईपी दर्शन हो बंद'; जमकर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- गौ-हत्या करने वालों को लगेगा पाप
नाजा प्रजाति का जहरीला सांप, शिकार के कारण था सुस्त
जानकारी के अनुसार, यह सांप नाजा प्रजाति का जहरीला कोबरा था। बताया गया कि उसके पेट में शिकार होने के कारण वह सुस्त अवस्था में था, लेकिन रेस्क्यू के दौरान वह अचानक फुर्तीला हो गया, जिससे स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई।
निजी सहायक की सतर्कता से टली बड़ी घटना
बताया गया कि सबसे पहले कलेक्टर के निजी सहायक की नजर इस कोबरा पर पड़ी थी। उन्होंने तुरंत सिविल डिफेंस को सूचना दी, जिसके बाद समय रहते रेस्क्यू संभव हो सका। गालिब खान ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण सांप अपने बिल से बाहर निकल आते हैं और यही वजह इस घटना के पीछे रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.