{"_id":"69f4b7f88e7ee3496f066738","slug":"tonk-news-fire-breaks-out-in-cash-van-due-to-short-circuit-in-niwai-crores-in-cash-remain-safe-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करोड़ों रुपये ले जा रही HDFC की कैश वैन धू-धू कर जल उठी, लोगों ने पैसे और गार्ड के साथ क्या किया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करोड़ों रुपये ले जा रही HDFC की कैश वैन धू-धू कर जल उठी, लोगों ने पैसे और गार्ड के साथ क्या किया?
Fri, 01 May 2026 07:56 PM IST
टोंक ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:56 PM IST
सार
Tonk News: निवाई में एनएच-52 पर एचडीएफसी की कैश वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने गार्ड और कैश को सुरक्षित निकाला। दमकल ने आग बुझाई, नकदी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाई गई और जाम को पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन
एचडीएफसी की कैश वैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के निवाई से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एनएच-52 पर एचडीएफसी बैंक का करोड़ों रुपये का कैश लेकर जा रही टेंपो टैरेक्स वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में सवार सुरक्षा गार्ड और कैश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते उठाए गए इस कदम से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही निवाई थाना अधिकारी घासीराम और एएसआई आत्माराम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पढ़ें- 'पांच रुपये का नोट 48 लाख में खरीदेंगे': फेसबुक विज्ञापन बना जाल, रिटायर्ड शिक्षिका से 3.66 लाख की साइबर ठगी
जयपुर से भीलवाड़ा जा रही थी वैन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी की टैरेक्स वैन जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही निवाई एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक गिर्राज घीया भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कैश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी नकदी को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर निवाई ब्रांच पहुंचाया गया। प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी और किसी भी जोखिम से बचाव सुनिश्चित किया।
इस घटना के चलते एनएच-52 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु करवाया और हालात सामान्य किए।