फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur woman killed in Scorpio amid family feud

Rajasthan: बेटे की रंजिश में मां की मौत! घर पहुंचे बदमाशों ने स्कॉर्पियो से कुचला, शव लेकर धरने पर बैठे परिजन

Sat, 08 Aug 2026 03:59 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

Rajasthan News: उदयपुर में पुरानी रंजिश के चलते 52 वर्षीय महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 से 25 लोग तीन एसयूवी में सवार होकर महिला के बेटे के घर पहुंचे थे। वहां तोड़फोड़ के दौरान महिला बाहर आई, जिसके बाद उसे स्कॉर्पियो से कुचल दिया गया।

विज्ञापन
Udaipur woman killed in Scorpio amid family feud
अपराध में प्रयुक्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रताप नगर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात एयरपोर्ट रोड स्थित कपिल विहार कॉलोनी में हुई। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे का कुछ युवकों से पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोप है कि 20 से 25 लोग तीन एसयूवी में सवार होकर युवक के घर पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोर सुनकर बाहर आई मां, भागने लगी तो कुचलने का आरोप
इसी दौरान शोर सुनकर घर से बाहर निकलीं 52 वर्षीय उर्मिला कंवर पत्नी फतहसिंह बदमाशों को देखकर भागने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने स्कॉर्पियो से उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तोड़फोड़ और गाड़ियों का VIDEO आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर पहुंची गाड़ियां और तोड़फोड़ की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में दोपहर को हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, भीलवाड़ा के नांदसा निवासी यशप्रताप सिंह और चित्तौड़गढ़ के मीनाड़ा निवासी यशपाल सिंह झाला के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान उर्मिला कंवर का बेटा दिव्यराज सिंह, यशप्रताप सिंह के साथ था।

तीन SUV में पहुंचे लोग, घर के बाहर शुरू की तोड़फोड़
आरोप है कि दोपहर के विवाद के बाद शाम को यशपाल सिंह करीब 10-15 लोगों के साथ तीन एसयूवी में सवार होकर दिव्यराज सिंह के कपिल विहार स्थित घर पहुंचा। यहां घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया गया और तोड़फोड़ की गई।

बदमाशों को रोकने आई थीं उर्मिला, नहीं बच सकी जान
परिजनों के मुताबिक, गाड़ियों में तोड़फोड़ और शोर सुनकर उर्मिला कंवर घर से बाहर आई थीं। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी गई और कुचल दिया गया। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव उठाने से इनकार
घटना के बाद परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक महिला का शव उठाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जेलर के कमरे में कैदियों की वीडियो कॉल: 'चर्चित 100 दुष्कर्म मामले' के मास्टरमाइंड ने किससे की बात? खुलासा


भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे, कार्रवाई की मांग
राजसमंद भाजपा के जिला मेंबर विश्वनाथ प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिव्यराज सिंह उनके रिश्तेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन गाड़ियों में करीब 20 से 25 लोग आए थे और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पत्थर बरसाए। इसी दौरान उर्मिला कंवर बाहर आईं और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गाड़ी से कुचल दिया गया। परिजनों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के साथ आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।

हत्या का मामला दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल परिजन शव के साथ धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed