सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Burglars loot 10 tola gold, 1 kg silver and cash after finding house empty in Pratapnagar area

Udaipur News: घर सूना देख चोरों ने किया हाथ साफ, 10 तोला सोना, एक किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

बीमार पिता की देखभाल में लगे परिवार के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Udaipur News: Burglars loot 10 tola gold, 1 kg silver and cash after finding house empty in Pratapnagar area
सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े बदमाश
विज्ञापन

विस्तार

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के डांगियों की पंचोली गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 तोला सोने के आभूषण, 1 किलो चांदी और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार भोइयों की पंचोली निवासी गोपाल वसीटा पिछले पांच दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार अस्पताल में ही रुका हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Exam Scam: SOG का बड़ा खुलासा; हाईकोर्ट लिपिक भर्ती में ब्लूटूथ से नकल, स्पेन से मंगवाया स्पाई कैमरा

जब उनकी बेटी घर लौटी तो तीन कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अलमारी से 12 सोने की चूड़ियां, एक चेन, करीब 1 किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद गायब मिले। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी के इस बड़े मामले से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed