सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: CP Joshi targets Congress infighting, says current rift is just the beginning, bigger turmoil ahead

Udaipur News: कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बोले सीपी जोशी, अभी तो शुरुआत है, आगे और बड़ा घमासान होगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी जुबानी जंग पर भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर लंबे समय से चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है।

Udaipur: CP Joshi targets Congress infighting, says current rift is just the beginning, bigger turmoil ahead
भाजपा सांसद सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रहे बयानबाजी के दौर को लेकर भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर लंबे समय से राजनीतिक खींचतान जारी है और आने वाले समय में पार्टी के अंदर बड़ा राजनीतिक विस्फोट देखने को मिल सकता है।


उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर गहरे मतभेद मौजूद हैं, जिनके संकेत अब सार्वजनिक रूप से भी दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हाल में सामने आए घटनाक्रम केवल शुरुआत हैं और भविष्य में इससे भी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन पार्टी के भीतर लंबे समय से मतभेद और गुटबाजी बनी हुई है। उन्होंने पूर्व घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सचिन पायलट मानेसर गए थे, तब अशोक गहलोत ने उनके लिए सार्वजनिक रूप से कई तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। ऐसे घटनाक्रम इस बात के संकेत हैं कि कांग्रेस का अंदरूनी संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। इस दौरान जोशी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: महंत हत्याकांड में तीन और आरोपियों पर कसा शिकंजा, गोवा भाग रहे थे बदमाश, कोटा ला रही पुलिस

उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने, अनुच्छेद 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। जोशी ने कहा कि इन निर्णयों ने देश की दिशा और विकास की गति को मजबूत किया है।

उदयपुर में हाल ही में सामने आए कथित धर्मांतरण के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपी जोशी ने कहा कि देश और प्रदेश में सख्त कानून लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी जबरन धर्मांतरण की शिकायत सामने आती है तो शासन और प्रशासन दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल द्वारा राजस्थान सरकार के मंत्रियों को भ्रष्ट बताए जाने संबंधी बयान पर सीपी जोशी ने सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल कब, किसके लिए और क्या बोल दें, यह बात मीडिया उनसे बेहतर जानता है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed