Live
CJP Protest LIVE:कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
{"_id":"6a2fbd09a3afb7f11d04125a","slug":"jaipur-cjp-protest-live-cjp-demonstrates-over-neet-paper-leak-seeks-dharmendra-pradhan-resignation-2026-06-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest LIVE:कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Dinesh Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
NEET Paper Leak Protest Jaipur Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। NEET पेपर लीक मुद्दे को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। जिला प्रशासन ने अधिकतम 800 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है।
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
03:49 PM, 15-Jun-2026
शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता-आशुतोष रांका
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब यह मुद्दा केवल परीक्षा अनियमितताओं या किसी एक संगठन तक सीमित नहीं रहा है। देशभर के छात्र, युवा और अभिभावक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। रांका ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।03:35 PM, 15-Jun-2026
प्रदर्शन के दौरान हो रही जमकर नारेबाजी
अभिजीत दीपिके अब तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं के जोश में कमी नहीं दिख रही है। वे नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर केवल 800 लोगों के जमा होने की अनुमति दी है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचे हैं।03:28 PM, 15-Jun-2026
सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है-अभिजीत दीपके
जयपुर में अमर उजाला से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है। उन्होंने CJP नाम के पीछे का पूरा राज भी बताया।पढ़िए पूरी खबर-'सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है', जयपुर में अभिजीत दीपके ने खोला CJP नाम के पीछे का पूरा राज
03:26 PM, 15-Jun-2026
शिक्षा धंधा नहीं-अभिजीत दीपके
जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन के लिए युवा जुटने लगे हैं । वे अपने साथ संविधान की किताब, पोस्टर्स और फूल लाए हैं । यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि शिक्षा धंधा नहीं है।03:20 PM, 15-Jun-2026
कहां-कहां हो चुके हैं प्रदर्शन
कहां-कहां हो चुके हैं प्रदर्शनकॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देश कई अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदर्शन की शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद में प्रदर्शन किया गया था।
02:49 PM, 15-Jun-2026
धरना स्थल पर जुटने लगे युवा
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से बुलाए गए धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए युवा शहीद स्थल पर इकट्ठा होने लगे हैं। कई युवाओं के हाथ में संविधान की किताब है तो किसी के हाथ में फूल और पोस्टर है। बता दें कि इससे पहले दिपके राजधानी दिल्ली, लखनऊ, पुणे और बैंगलोर में प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:37 PM, 15-Jun-2026
बताया क्यों बनाई पार्टी?
धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे दिपके ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी के नाम की शुरुआत उस समय हुई, जब सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच' शब्द चर्चा में आया। दिपके के अनुसार, उस टिप्पणी का आशय युवाओं को अपमानित और हतोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि वे पहले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सक्रिय थे और उनके 20 हजार से अधिक फॉलोअर थे। इसी दौरान उन्होंने एक पोस्ट लिखी कि देश के जितने भी नाकारा, आलसी और बेकार समझे जाने वाले लोग हैं, वे मेरे साथ आएं, क्योंकि मैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने जा रहा हूं।02:08 PM, 15-Jun-2026