{"_id":"6a2fde424b8a888c0e092c21","slug":"video-rojgar-sevak-protest-at-the-collectorate-in-shahjahanpur-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में रोजगार सेवकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में रोजगार सेवकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
Mukesh Kumar
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:43 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया। सुबह दस बजे रोजगार सेवक प्रसाद भवन के पास एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सम्मानजनक मानदेय, प्रत्येक माह समय से मानदेय के लिए अलग से बजट की व्यवस्था कराने की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश शास्त्री ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के हित के लिए चार अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की थी। उसे लागू कर राहत दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में पिंटू यादव, अंकित सिंह, मनोज वर्मा, कुलदीप सागर, रविंद्र पाल, आदर्श कुमार, राजेश वर्मा, नौशाद अली, आरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश शास्त्री, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।