शाहजहांपुर। शिमला में हुई अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता में टैलेंट मेकर की टीम ने दो पुरस्कार जीते। टीम के यहां लौटने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
छह से दस जून के मध्य हुई प्रतियोगिता में टैलेंट मेकर की टीम ने पार्क नाटक का मंचन किया। 27 टीमों के मध्य उन्हें सांत्वना पुरस्कार मिला। नाटक के निर्देशक हंसराज विकल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सांत्वना पुरस्कार मिला। विकल के अनुसार, प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड समेत 18 राज्य की टीमों ने भाग लिया। इस बीच प्रसिद्ध कलाकार ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम रोहिताश्व गौड़ ने सम्मानित किया।
संस्था सचिव संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ रंगकर्मी पैट्रिक दास, भावना राज विकल, विजय राज,अमोद कुमार,अभिनेता रौनक अली, अरविंद कुमार ने खुशी जताई। संवाद