{"_id":"6a327f8882885d01250c65ad","slug":"adm-arvind-kumar-got-the-injured-child-admitted-to-a-private-hospital-in-shahjahanpur-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पैर में गंभीर जख्म से परेशान बच्चा कलक्ट्रेट पहुंचा, एडीएम ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पैर में गंभीर जख्म से परेशान बच्चा कलक्ट्रेट पहुंचा, एडीएम ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 04:35 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में प्रशासन का बुधवार को एक मानवीय चेहरा सामने आया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में एक घायल बालक को तत्काल मदद उपलब्ध कराई। 12 वर्ष के राहुल के पैर में गंभीर जख्म है। उसे लेकर परिवार के कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे थे। अरविंद कुमार अपनी गाड़ी से बाहर जा रहे थे, तभी उनकी नजर ई रिक्शा में बैठे राहुल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाकर बालक का हालचाल जाना।
बातचीत में पता चला कि राहुल के माता-पिता नहीं हैं। एडीएम वित्त ने बिना देर किए बालक को एक निजी अस्पताल भिजवाया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी बच्चे के इलाज में कोई कमी न रखने का अनुरोध किया। एडीएम वित्त ने राहुल के उपचार में आने वाले खर्च का वहन स्वयं करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चे के साथ आई महिला को प्रारंभिक उपचार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।