सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gets Major Rail Boost New Chhapra-Delhi Express to Start from 19 June

Bihar: बिहार को बड़ी सौगात! 19 जून से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, रेल मंत्री और सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

छपरा से नई दिल्ली (आनंद विहार) के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ 19 जून को होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। इससे सारण, सीवान और गोपालगंज के यात्रियों को दिल्ली तक सीधा और बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।

Bihar Gets Major Rail Boost New Chhapra-Delhi Express to Start from 19 June
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सारण समेत उत्तर बिहार के लाखों रेल यात्रियों के लिए 19 जून 2026 का दिन खास होने जा रहा है। लंबे समय से नई दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। छपरा से नई दिल्ली (आनंद विहार) के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ 19 जून को किया जाएगा।


जिला प्रशासन और रेलवे ने शुरू की तैयारियां
इस नई रेल सेवा का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संयुक्त रूप से करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन और रेलवे की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी
सारण से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्री पटना पहुंचने के बाद सोनपुर होते हुए छपरा आएंगे और यहां आयोजित कार्यक्रम में नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सारण, सीवान, गोपालगंज और आसपास के जिलों के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।
विज्ञापन




यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
सांसद रूडी ने बताया कि दिल्ली जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को अब अधिक सुविधा मिलेगी। नई ट्रेन के परिचालन से राष्ट्रीय राजधानी तक यात्रा आसान होगी और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और लंबित मांगों को भी रखा गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सारण क्षेत्र को रेलवे विकास से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: अपराधी या तो जेल में होंगे या उनका पिंडदान होगा, सीएम सम्राट का एलान; कहा- बंद करा देंगे कोचिंग सेंटर

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। बेहतर रेल संपर्क से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। नई ट्रेन के शुभारंभ को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उद्घाटन समारोह का इंतजार कर रहे हैं और इसे सारण के रेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed