सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CJP to Hold Protest in Jaipur Today Over NEET Paper Leak, Unemployment and Education Reforms

CJP Protest in Jaipur: अभिजीत दीपके जयपुर पहुंचे, NEET पेपर लीक पर आज CJP का आज शहदी स्मारक पर प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 15 Jun 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी। आंदोलन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठेगी।

CJP to Hold Protest in Jaipur Today Over NEET Paper Leak, Unemployment and Education Reforms
कॉकरोच जनता पार्टी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार देर रात 2 बजे जयपुर पहुंच गए। पार्टी की ओर से सोमवार दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।

प्रदर्शन को लेकर जयपुर पुलिस ने निर्धारित शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम में अधिकतम 800 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही आयोजकों को कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर आएं, ताकि आंदोलन का संदेश शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से दिया जा सके।

विज्ञापन

रांका ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की आवाज है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर सभी लोग एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।

पार्टी का दावा है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और प्रशासन द्वारा तय सभी नियमों एवं शर्तों का पालन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed