सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile drags away boy grazing buffaloes by the drain in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: नाले में 12 साल के बालक को दबोच ले गया मगरमच्छ, 20 घंटे बाद भी नहीं चला पता, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में रविवार शाम एक मगरमच्छ 12 वर्षीय बालक को दहौरा नाले में खींच ले गया। सोमवार दोपहर तक बालक का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों में आक्रोश है।

Crocodile drags away boy grazing buffaloes by the drain in Lakhimpur kheri
ग्रामीणों के सहयोग से बालक की तलाश में जुटे वन कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में रविवार शाम मगरमच्छ 12 वर्षीय बालक को नाले में खींच ले गया। यह घटना दहौरा नाले के किनारे हुई, जहां बालक भैंस चरा रहा था। सोमवार दोपहर तक बालक का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से बालक के परिवार में कोहराम मचा है। 



भट्ठापुरवा गांव निवासी प्रताप का पुत्र लालमन रविवार दोपहर बाद दहौरा नाले के पास भैंस चराने गया था। शाम के वक्त वह शौच के लिए नाले के करीब पहुंचा, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ बालक को पानी में खींच ले गया और देखते ही देखते गायब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय मौजूद छह वर्षीय बालक ने गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शी बालक से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीवों के आतंक पर प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच गहमागहमी हुई। बाद में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत कराई।

एक सप्ताह में दूसरी घटना
यह एक सप्ताह के भीतर वन्यजीवों के हमले की दूसरी बड़ी घटना है। एक सप्ताह पूर्व रायपुर गांव के रोशनीपुरवा में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। 

सोमवार सुबह वन विभाग की टीम पुलिस के साथ दहौरा नाला पहुंची। टीम ने नाले और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। वन कर्मी लगातार निगरानी करते हुए बालक की तलाश में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed