{"_id":"6a2f01cdb77c6334f0086233","slug":"allegations-of-fake-attendance-in-the-muster-roll-of-mnrega-works-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177572-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मनरेगा कार्यों के मस्टररोल में फर्जी हाजिरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मनरेगा कार्यों के मस्टररोल में फर्जी हाजिरी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास खंड फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत हिड़ौलना में मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। गांव के कालिका प्रसाद ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर विभिन्न कार्यों की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साक्ष्य के रूप में 49 मस्टररोल का विवरण भी उपलब्ध कराया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई मस्टररोल में बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति संदिग्ध है। उनके अनुसार मस्टररोल संख्या 1052 में 98 श्रमिकों में 48, 1053 में 104 में 62, 1054 में 94 में 58, 1155 में 87 में 58, 1156 में 47 में 24, 1317 में 20 में 10, 1383 में 80 में 55, 1384 में 49 में 32, 1577 में 113 में 62, 1578 में 117 में 53 तथा अन्य कई मस्टररोल में फर्जी उपस्थिति दर्शाकर भुगतान किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोर्टल पर अपलोड फोटो और दर्ज नामों में भी कई स्थानों पर भिन्नता है।
कालिका प्रसाद का आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी अनुराग पांडेय, अजय वर्मा और राजेश श्रीवास्तव ने मामले की जांच की, लेकिन वास्तविक जांच नहीं की गई।