सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine people injured in road accidents

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में नौ लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nine people injured in road accidents
हाईवे के किनारे पलटी पड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर/बिजुआ। जिले में हुए दो सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक हादसे के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे हादसे में घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

संसारपुर क्षेत्र में गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जय गुरुदेव आश्रम के निकट एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार खुटार से हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनिया जा रही थी। हादसे में चालक प्रेमचंद पुत्र रामआसरे, सोमवती (52) पत्नी रामआसरे, अनीता देवी (35) पत्नी संदीप, रीना (23) पुत्री रामआसरे, कुसुम पत्नी विमल और संदीप पुत्र नेतराम घायल हो गए। जबकि विमल पुत्र नोखेलाल, मान्या (4) पुत्री विमल और बाबू (1) पुत्र विमल सुरक्षित बच गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भीरा थाना क्षेत्र के गांव बस्तौली के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मनोज सिंह (23), शानू सिंह और मनीष (25) घायल हो गए। मनोज सिंह अपने साथी शानू सिंह के साथ कौआखेड़ा से सिलिंडर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक बिजुआ की ओर से डुडवा जा रहे मनीष (25) और पंकज कुमार (30) की बाइक से टकरा गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed