{"_id":"6a2f013f735f56c63706b1cc","slug":"a-langur-attacked-bike-riders-and-bit-three-of-them-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177545-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक सवारों पर झपट रहा था लंगूर, तीन को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक सवारों पर झपट रहा था लंगूर, तीन को काटा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
घायल मोहम्मद ताहिर। स्रोत : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संसारपुर। क्षेत्र में दो दिन से एक लंगूर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। लंगूर ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों और बच्चों में भय व्याप्त है।
शनिवार देर शाम लंगूर ने ग्राम काकोरी निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजू और मोहम्मद उमर पर हमला किया। रविवार सुबह संसारपुर बाजार में मोहम्मद ताहिर को भी काट लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, लंगूर हाईवे से गुजरने वाली बाइकों पर अचानक झपटकर बैठ जाता था। बाइक सवार के रुकने या उतरने की कोशिश करते ही वह हमला कर देता था। बाजार में फल और अन्य खाद्य सामग्री भी उठा लेता था। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ फॉरेस्टर प्रदीप पांडे मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद टीम ने लंगूर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।