{"_id":"6a2f020d7db620069f004a60","slug":"ignou-starts-admissions-for-july-session-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177549-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीजीएन पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई-2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में ओडीएल और ऑनलाइन मोड के तहत प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कला स्नातक में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, सेवा प्रबंधन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, पर्यटन प्रबंधन तथा गृह विज्ञान विषय उपलब्ध हैं। विज्ञान स्नातक में मानव विज्ञान, बायो-केमिस्ट्री, अनुप्रयुक्त विज्ञान, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन तथा गणित विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावा सामान्य कला, विज्ञान, वाणिज्य, परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र एवं परास्नातक प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में भी प्रवेश उपलब्ध है। संवाद