Lakhimpur Kheri: जंगली जानवर के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के रामनगर कलां क्षेत्र के गांव रामपुर में रविवार को एक हिंसक जंगली जानवर के हमले में किसान की मौत हो गई। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला करने वाला वन्यजीव बाघ है या तेंदुआ या फिर कोई अन्य जानवर। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
गांव रामपुर निवासी रामदीन (60 वर्ष) रविवार दोपहर गन्ने के खेत में खाद डालने गए थे। इसी दौरान खेत के पास झाड़ियों में छिपे हिंसक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े, पर तब तक जानवर खेतों की ओर भाग चुका था।
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल रामदीन को खेत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना का पता चलते ही रामनगर कलां और आसपास के गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और हमले की घटना का विरोध करते हुए मुआवजे की मांग की। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को किसी तरह शांत कराया और घटनास्थल की जांच की।
बाइक सवारों पर झपटा लंगूर, तीन को काटा
संसारपुर क्षेत्र में दो दिन से एक लंगूर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। लंगूर ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों और बच्चों में भय व्याप्त है। शनिवार देर शाम लंगूर ने ग्राम काकोरी निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजू और मोहम्मद उमर पर हमला किया। रविवार सुबह संसारपुर बाजार में मोहम्मद ताहिर को भी काट लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, लंगूर हाईवे से गुजरने वाली बाइकों पर अचानक झपटकर बैठ जाता था। बाइक सवार के रुकने या उतरने की कोशिश करते ही वह हमला कर देता था। बाजार में फल और अन्य खाद्य सामग्री भी उठा लेता था। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ फॉरेस्टर प्रदीप पांडे मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद टीम ने लंगूर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।