{"_id":"6a2f9aa7fbe40493b0032561","slug":"women-observed-a-fast-on-somvati-amavasya-in-lakhimpur-kheri-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने रखा व्रत, पीपल का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने रखा व्रत, पीपल का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 11:54 AM IST
लखीमपुर खीरी में सोमवती अमावस्या के अवसर पर जिले के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखकर पीपल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पीपल वृक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर जल, रोली, अक्षत, रक्षा सूत्र एवं पुष्प अर्पित किए तथा परिक्रमा कर मंगलकामना की।
कफारा स्थित श्री लीला नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का दुग्ध, जल एवं बेलपत्र से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान भगवान विष्णु की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
मंदिर में पूजा-अर्चना और कथा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।