{"_id":"69ce2672fc32388307068d73","slug":"a-tanker-carrying-chemicals-overturned-on-the-udaipur-chittorgarh-national-highway-a-major-accident-was-averted-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4117619-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर-चित्तौड़गढ़ NH हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटा टैंकर, केमिकल से दरिया बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ NH हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटा टैंकर, केमिकल से दरिया बनी सड़क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Udaipur News: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर केमिकल टैंकर टायर फटने से पलट गया। केमिकल फैलने से जाम लग गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मार्ग की सफाई करवाकर ट्रैफिक बहाल किया, घटना की जांच जारी है।
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पावर हाउस स्थित आर्ची गैलेक्सी के सामने केमिकल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा केमिकल सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क का दृश्य कुछ समय के लिए दरिया जैसा नजर आने लगा।
टायर फटने से हुआ हादसा, तेज धमाके की आवाज
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा टैंकर का टायर फटने से हुआ। घटना के समय तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद टैंकर डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में चला गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान टैंकर और उसका केबिन अलग-अलग होकर सड़क के दोनों ओर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल फैलने से लगा लंबा जाम
टैंकर के पलटने के बाद उसमें भरा केमिकल सड़क पर फैल गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कुछ समय के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि उस समय हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक कार भी टैंकर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
चालक को मामूली चोट, पुलिस-प्रशासन मौके पर
हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर दमकल की दो गाड़ियों को भी बुलाया गया, ताकि किसी संभावित खतरे से निपटा जा सके।
तत्काल सफाई और ट्रैफिक बहाली
पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर फैले केमिकल को साफ कराया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए यातायात को रोका गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर ट्रैफिक को फिर से शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।