फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Vikram Bhatt denied relief, wife Shwetambari granted interim bail; next hearing on Feb 18

Udaipur News: विक्रम भट्ट को नहीं मिली राहत, पत्नी श्वेतांबरी को अंतरिम जमानत, अगली सुनवाई 18 को

Fri, 13 Feb 2026 04:53 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 04:53 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म के नाम पर 30 करोड़ रुपये की कथित ठगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दे दी है। विक्रम भट्ट की जमानत पर फैसला टल गया।

विज्ञापन
Udaipur News: Vikram Bhatt denied relief, wife Shwetambari granted interim bail; next hearing on Feb 18
फिल्म डायरेक्टर की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत

विस्तार

फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट को फिलहाल राहत नहीं मिली है, जबकि उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत में मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई, जहां विक्रम भट्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पैरवी की, जबकि परिवादी डॉ. अजय मुर्डिया की ओर से अधिवक्ता हर्ष सुराना पेश हुए। कोर्ट ने श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत देते हुए रिहाई का रास्ता साफ किया लेकिन विक्रम भट्ट की नियमित जमानत पर फिलहाल कोई राहत नहीं दी। इससे पहले 31 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने भट्ट दंपति की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद दंपति ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पीटिशन दायर की थी, जिसे स्वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पढ़ाई में मन न लगने पर नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, आरएसी कॉन्स्टेबल फंदे से क्यों लटका?
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर के अधिवक्ता कमलेश दवे के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के बाद एसीजेएम-4 कोर्ट, उदयपुर में जमानत मुचलकों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही श्वेतांबरी भट्ट के देर शाम तक जेल से रिहा होने की संभावना है।


बता दें कि 7 दिसंबर को उदयपुर पुलिस की टीम ने मुंबई के जुहू स्थित गंगाभवन कॉम्प्लेक्स से विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

ये है मामला
परिवादी डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को उदयपुर में विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर यह रकम ली गई। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में सभी की नजरें 18 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां विक्रम भट्ट की नियमित जमानत पर फैसला हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed