{"_id":"6a02dffdfc0bd11e4c072ba4","slug":"four-sarpanches-left-congress-and-joined-bjp-51-others-joined-bjp-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4270148-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: गोगुंदा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 सरपंचों समेत 51 समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: गोगुंदा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 सरपंचों समेत 51 समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में भाजपा की चौपाल ग्राम रथ योजना के दौरान कांग्रेस के 4 सरपंचों समेत 51 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस छोड़ 51 लोगों ने थामा बीजेपी का दामन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गोगुंदा और सायरा पंचायत समिति क्षेत्र के 4 सरपंचों समेत कुल 51 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
यह कार्यक्रम भाजपा की चौपाल ग्राम रथ योजना के तहत गोगुंदा के रावलिया कला स्थित ऋषिकेश राय धाम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सायरा सरपंच संघ अध्यक्ष वालाराम गमेती, सायरा सरपंच सुरमा राम गरासिया, करदा सरपंच टमु बाई और सीमांद सरपंच व वार्ड पंच वना राम गमेती प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सिंघाड़ा के फूलाराम, सेमड़ के वनाराम और सामल के प्रकाश गमेती सहित गोगुंदा-सायरा क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने भी भाजपा का दामन थामा।
ये भी पढ़ें: Kota: कोटा अस्पताल में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप! देर रात पहुंचीं हेल्थ सेक्रेटरी, दवाइयों पर लगी रोक
कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर और भाजपा प्रदेश मंत्री मोतीलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए। वहीं जैन समाज के लोगों ने नानालाल राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया।
उदयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्रगुप्त सिंह चौहान के गणेश घाटी स्थित निवास पर भी मदन राठौड़ पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान शहर और देहात भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos