सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   International wrestler Great Khali reaches Lake City Udaipur

Udaipur News: ग्रेट खली की एंट्री से गूंज उठा मैदान, संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

लेक सिटी उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेसलर ‘द ग्रेट खली’ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

International wrestler Great Khali reaches Lake City Udaipur
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लेक सिटी उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह बहुत ही भव्य और यादगार रहा। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेसलर ‘द ग्रेट खली’ की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। जैसे ही ग्रेट खली मैदान में पहुंचे, दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनके साथ सेल्फी लेने और करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आए।
Trending Videos


समापन समारोह के दौरान ग्रेट खली ने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी लगातार मेहनत करें और अनुशासन का पालन करें, तो वे अपने शहर और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करियर के रूप में अपनाएं और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बजरंग क्लब कविता की ओर से आयोजित की गई थी, जो पिछले 25 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन कविता उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया, जहां उदयपुर संभाग से आई कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों की बड़ी संख्या ने इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता को साफ तौर पर दिखाया।

यह प्रतियोगिता अब तक क्षेत्र को कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी दे चुकी है। इसी वजह से कविता गांव की पहचान एक खेल नगरी के रूप में बन गई है।

आयोजन संयोजक और पूर्व सरपंच देवीलाल पालीवाल तथा अर्जुन पालीवाल ने बताया कि ग्रेट खली जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की उपस्थिति से खिलाड़ियों और ग्रामीण युवाओं का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बजरंग क्लब का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देना और खेल संस्कृति को लगातार मजबूत करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्लब के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी यह प्रतियोगिता युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed