{"_id":"69cb5d14ccc43de9d80f45f5","slug":"rbse-12th-commerce-toppers-2026-commerce-stream-records-93-64-pass-rate-female-student-tops-with-99-20-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Commerce Toppers 2026: वाणिज्य संकाय का 93.64% रहा रिजल्ट, 99.20 प्रतिशत के साथ छात्रा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 12th Commerce Toppers 2026: वाणिज्य संकाय का 93.64% रहा रिजल्ट, 99.20 प्रतिशत के साथ छात्रा अव्वल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार
RBSE 12th Commerce Toppers: RBSE 12वीं वाणिज्य परिणाम 2026 में 93.64 प्रतिशत सफलता दर रही। 30,580 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रों का पास प्रतिशत अधिक रहा, जबकि 99.20 प्रतिशत अंक के साथ एक छात्रा ने अव्वल आकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
RBSE 12वीं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उच्च माध्यमिक (12वीं) 2026 का विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग का परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिया। इस वर्ष सभी संकायों का परिणाम संतोषजनक रहा और छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन दर्ज कराया, जिससे शिक्षा क्षेत्र में उनकी निरंतर प्रगति सामने आई है।
Trending Videos
वाणिज्य वर्ग में उपस्थिति और परिणाम का विवरण
वाणिज्य वर्ग में इस बार कुल 30,798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,580 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस संकाय का कुल परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा, जो समग्र रूप से संतोषजनक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-
छात्र-छात्राओं के पास प्रतिशत में अंतर
जारी आंकड़ों के अनुसार, वाणिज्य वर्ग में छात्रों का पास प्रतिशत 94.04 रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 92.82 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस संकाय में छात्रों का प्रदर्शन छात्राओं की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा, हालांकि कुल परिणाम संतुलित बना रहा।
पढ़ें- RBSE Result 2026: 12वीं के तीनों संकाय का परिणाम जारी, कला में सबसे ज्यादा 97.54 रहा प्रतिशत; लड़कियां अव्वल
छात्रा ने 99.20 प्रतिशत के साथ किया शीर्ष स्थान हासिल
वाणिज्य वर्ग में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। इस श्रेणी में 13,976 छात्र और 8,096 छात्राएं सफल रहीं, जो इस संकाय के मजबूत शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है। वाणिज्य वर्ग में इस वर्ष एक छात्रा ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन