सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI arrests MCD deputy commissioner in bribery case

Delhi: सीबीआई ने एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
CBI arrests MCD deputy commissioner in bribery case
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अभिषेक कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो शाहदरा नॉर्थ जोन में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सीबीआई को मिश्रा द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। अभिषेक कुमार मिश्रा ने किसी काम को करने के बदले चार लाख रुपये की मांग की थी। सीबा आई को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद जाल बिछाया गया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं। वहीं, इस गिरफ्तारी के बाद एमसीडी में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed