सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife beaten to death with LPG cylinder in delhi

हत्या कर लाश के पास बैठा पति: सिर पर सिलिंडर मार उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल की बच्ची ने मां को मरते देख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 30 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में घरेलू कलह में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पत्नी के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर एलपीजी के छोटे सिलिंडर से किए 15 से 20 वार किए।

Wife beaten to death with LPG cylinder in delhi
सिलिंडर मारकर पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक युवक ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची के सामने पत्नी की एलपीजी सिलिंडर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी पर सिलिंडर से तब तक वार करता रहा जब तक उसकी पत्नी की मौत नहीं हो गई।

Trending Videos

हत्या करने के बाद आरोपी मासूम बेटी को गोद में लेकर पत्नी के शव के पास ही बैठ गया। इस बीच शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो आरोपी का दरवाजा अंदर से बंद पाया। बाद में पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। मृतका की शिनाख्त पृनम (32) के रूप में हुई है। पूनम का सिर बुरी तरह फटा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति सुरेश कुमार (35) को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में पूनम के परिजनों को हत्या की सूचना दे दी गई। उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।

हत्या का मामला दर्ज कर पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एलपीजी का छोटा सिलिंडर कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी ने कुछ ही दिनों पूर्व दिल्ली आने पर सिलिंडर खरीदा था।

छह साल पहले हुई थी सुरेश और पूनम की शादी...
दक्षिण-पूर्व जिला उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मूलरूप से राजस्थान के चुरू के रहने वाले सुरेश की वर्ष 2020 में पूनम से शादी हुई थी। इनके यहां चार और डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। चार साल की बेटी अपने दादा-दादी के पास चुरू में रहती है जबकि डेढ़ साल की बेटी इनके साथ ही रहती थी। करीब एक माह पूर्व सुरेश नौकरी के लिए दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में आया था।

यहां उसने किराए पर डीडीए जनता फ्लैट लिया। सुरेश तुगलकाबाद स्थित कंटेनर डिपो में नौकरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक पूनम सुरेश के घर वालों को पसंद नहीं करती थी। यहां तक उसे सुरेश का परिवार से बात करना भी पसंद नहीं था। सुरेश अपने भाई की आर्थिक मदद करना चाहता था। इसी बात पर सुरेश का पत्नी से विवाद होने लगा।

काफी देर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने रसोई में रखा छोटा सिलिंडर उठाया और पत्नी पर हमला करना शुरू कर दिया। इस बीच उसकी मासूम बेटी वहीं पर रोती रही। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने बेटी को चुप कराया। बाद में वह बेटी को लेकर वहीं बैठ गया। बाद में पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उसे गिरफ्तार किया।

सुरेश ने पत्नी पर 15 से 20 वार किए...
सुरेश के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि देर रात को अचानक सुरेश के घर से महिला के चिल्लाने की आवाज आने लगी। पड़ोसी मदद को भागे। इस बीच आरोपी पत्नी वार करता रहा। पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने पुलिस को कॉल की।

एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपी अंदर पत्नी को मार रहा था। बाहर जोर-जोर से किसी चीज को पटकने की आवाज आ रही थी। इस बीच महिला की आवाज आना बंद हो गई, लेकिन आरोपी उसके बाद भी हमला करता रहा। वहीं जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूनम पर सिलिंडर से 15 से 20 वार किए।

नया था परिवार, किसी को नहीं थी परिवार की जानकारी...
पड़ोसियों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व ही सुरेश और पूनम ने यहां आकर रहना शुरू किया था। पड़ोसी इनके बारे में बहुत जानते भी नहीं थे। कभी किसी ने इनके घर से शोर-शराबे या झगड़े की आवाज नहीं सुनी थी। रविवार को हुई वारदात के बाद से सभी पड़ोसी हैरान हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई ऐसे भी पत्नी की हत्या कर सकता है। सोमवार को दिनभर डीडीए फ्लैट में लोगों की भीड़ जुटी रही, सबकी जुबान पर बस हत्याकांड का जिक्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed