{"_id":"69cb6795673712569b018697","slug":"cbi-arrests-mcd-deputy-commissioner-in-bribery-case-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीबीआई ने एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीबीआई ने एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
CBI
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अभिषेक कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो शाहदरा नॉर्थ जोन में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सीबीआई को मिश्रा द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। अभिषेक कुमार मिश्रा ने किसी काम को करने के बदले चार लाख रुपये की मांग की थी। सीबा आई को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद जाल बिछाया गया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं। वहीं, इस गिरफ्तारी के बाद एमसीडी में हड़कंप मच गया है।