सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Gandhi discharged from Sir Ganga Ram Hospital following an improvement in her health

Sonia Gandhi Health : सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 31 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Sonia Gandhi discharged from Sir Ganga Ram Hospital following an improvement in her health
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। आज सुबह सोनिया गांधी को अस्पतात से छुट्टी मिल गई है।

Trending Videos


अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नॉर्मल पाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार वे एक सिस्टमिक इन्फेक्शन (सिस्टमैटिक संक्रमण) के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ। वह अब ठीक हो गई हैं और आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी का इलाज डाक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम डा. डी.एस राणा, डा. एस नंदी और डा. अरूप बसु की निगरानी में किया गया। उन्होंने उपचार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और तेजी से रिकवरी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed