फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   chain-snatching incidents involving six women in Udaipur constable suspended for negligence

Udaipur News: उदयपुर में 6 महिलाओं से चेन स्नेचिंग के बाद बड़ा एक्शन, लापरवाही पर कॉन्स्टेबल सस्पेंड

Tue, 14 Jul 2026 10:02 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 10:02 PM IST
सार

Rajasthan News: उदयपुर में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान छः महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र छीनने की वारदात के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सवीना थाने के कॉन्स्टेबल छगनलाल को निलंबित कर दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
chain-snatching incidents involving six women in Udaipur constable suspended for negligence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक शोभायात्रा के दौरान हुई चेन स्नेचिंग की छः वारदातों के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सवीना थाने के कॉन्स्टेबल छगनलाल को निलंबित कर दिया है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शोभायात्रा की भीड़ में बदमाशों ने महिलाओं को बनाया निशाना
दो दिन पहले मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर छह महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र पार कर दिए थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इंटेलिजेंस इनपुट नहीं देने पर कॉन्स्टेबल पर गिरी गाज
कॉन्स्टेबल छगनलाल सवीना थाने में आसूचना (इंटेलिजेंस) अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने शोभायात्रा के दौरान संभावित अपराध की आशंका और भीड़ के सही आकलन से जुड़ी जानकारी समय रहते अपने वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई। इसी लापरवाही को गंभीर मानते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी बोले- पहले से सूचना मिलती तो बढ़ाते सुरक्षा
सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि उनकी थाने में जॉइनिंग के दूसरे दिन ही यह घटना हुई। क्षेत्र उनके लिए नया था। उनका कहना है कि यदि शोभायात्रा को लेकर पहले से पर्याप्त इनपुट मिलता तो अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा सकती थी और अपराध रोकने का बेहतर प्रयास होता।

CCTV और ड्रोन फुटेज से बदमाशों की तलाश
पुलिस अब चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं शोभायात्रा के दौरान समाज की ओर से ड्रोन से की गई रिकॉर्डिंग भी जांच में शामिल की गई है। पुलिस का दावा है कि कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


यह भी पढ़ें: सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा, गेट तोड़कर घुसे श्रद्धालु; पुलिस ने 4 को पकड़ा

800 से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ में हुई थीं छह वारदातें
12 जुलाई को निकाली गई इस धार्मिक शोभायात्रा में करीब 800 से 1000 श्रद्धालु शामिल हुए थे। महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी। बदमाशों ने सेक्टर-11 स्थित आलोक स्कूल से जैन मंदिर के बीच 55 से 65 वर्ष आयु वर्ग की छह महिलाओं को निशाना बनाया। सभी पीड़िताओं ने सवीना थाने में सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed